Dhanbad News: निगम चुनाव की मतगणना के लिए बीबीएमकेयू के भवन का होगा उपयोग

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: निगम चुनाव की मतगणना के लिए बीबीएमकेयू के भवन का होगा उपयोग

नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भवन का उपयोग करेगा.

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के भवन का उपयोग करेगा. इस संबंध में जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भवन का पूरा भूतल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसपर सहमति जताते हुए भूतल पर रखी गयी उत्तर पुस्तिकाओं को हटाकर ऊपरी तल पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. वहीं मतगणना के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को देखते हुए भवन में लगे जेनरेटर और एयर कंडीशनर को भी खोलकर हटाया जायेगा. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसेट ऑफिसर डॉ मंतोष पांडेय के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है. समिति भवन से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूरा करेगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola