धनबाद होकर आसनसोल-रतलाम स्पेशल 24 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद.
रेलवे की ओर से धनबाद होकर आसनसोल से रतलाम तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है. ट्रेन संख्या 09124 आसनसोल-रतलाम स्पेशल 24 अप्रैल की सुबह 10 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी. 11.20 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी. रतलाम मंडल के उज्जैन में गुरुवार की दोपहर 01.50 पहुंचेगी. वहीं नागदा में 02.55 बजे और यहां से शाम चार बजे रतलाम पहुंचेगी. इस ट्रेन में सात स्लीपर एवं आठ सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे. इस ट्रेन का धनबाद के बाद पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ओन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, छिवकी, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नागदा में ठहराव होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










