JCECEB ANM-GNM Answer Key 2026 जारी, 31 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

झारखंड ANM GNM प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी 31 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने ANM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 और GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. 23 अगस्त 2026 को आयोजित दोनों प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गयी है. अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन में जाकर अपने प्रश्नपत्र के सेट के अनुसार उत्तर कुंजी देख सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्तर कुंजी पर आपत्ति का मौका

पर्षद के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. आपत्ति के साथ संबंधित प्रश्न संख्या, प्रश्नपत्र का सेट और प्रमाणिक तथ्य या साक्ष्य उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को आपत्ति भेजने से पहले पूरी उत्तर कुंजी की समीक्षा करने की सलाह दी गयी है, ताकि सभी आपत्तियों को एक समेकित सूची के रूप में भेजा जा सके.

ई-मेल से 31 अगस्त शाम पांच बजे तक भेजें आपत्ति

अभ्यर्थी अपनी आपत्ति प्रमाण और साक्ष्य के साथ स्कैन कर controller.jceceb@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं. आपत्ति भेजने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त 2026 की शाम पांच बजे तक निर्धारित की गयी है. इसके बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर पर्षद विचार नहीं करेगा.

कार्यालय में हाथों-हाथ भी जमा कर सकते हैं

अभ्यर्थियों को ई-मेल के अलावा पर्षद कार्यालय में हाथों-हाथ आपत्ति जमा कराने की भी सुविधा दी गयी है. इसके लिए आपत्ति सभी संबंधित साक्ष्यों के साथ झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010 के पते पर 31 अगस्त तक जमा की जा सकती है.

समय-सीमा के बाद नहीं होगी सुनवाई

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद कार्यालय को प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना उत्तर कुंजी की जांच कर समय रहते आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है. उत्तर कुंजी पर्षद की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के डाउनलोड कॉलम में उपलब्ध है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola