महिला जवान से मोबाइल छीनने का आरोपी पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया

विज्ञापन

धनबाद

. धनबाद थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मंगल काली मंदिर के पास रहने वाली जैप थ्री की महिला जवान सविता देवी का मोबाइल सोमवार को लॉ कॉलेज के पास एक युवक छीन लिया था. महिला ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी. उसके हाथ में मोबाइल फोन था, तभी पीछे से एक युवक आया और मोबाइल फोन छीन कर भाग गया. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये लेकिन युवक का पता नहीं चला. बाद में खोजबीन करने पर युवक की पहचान तेलीपाड़ा के श्रवण कुमार महतो के रूप में हुई. उससे पूछताछ की गयी, तो उसके घर से चोरी का मोबाइल मिला. युवक तेलीपाड़ा में अपनी बहन के घर रहता है. वह चतरा जिला के नावाटांड़ का रहने वाला है. पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है.

कार व ऑटो में टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल : धनबाद.

तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदाटांड़ मोड़ के पास मंगलवार की रात एसयूवी व ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इलाज के लिए सभी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में चोला राम राय, विजय राय, गुंजरी देवी, ज्योति कुमारी, प्रिंस कुमार आदि शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के हैं. धनबाद स्थित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर सभी ऑटो से तोपचांची लौट रहे थे. लेदाटांड़ के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एसयूवी ने ऑटो को सीधे टक्कर मार दी. इससे ऑटो पलट गया. वहीं कार सवार लोग फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola