Dhanbad News : गंगा दामोदर एक्सप्रेस में 60 केन बीयर के साथ युवक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

बंगाल से बीयर खरीदकर बिहार ले जा रहा था युवक

विज्ञापन

आरपीएफ ने गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 60 केन बीयर के साथ एक युवक को पकड़ा है. पकड़ाया युवक सारण दरियापुर बिहार निवासी अमरजीत राय है. वह पश्चिम बंगाल से बीयर लेकर बिहार पहुंचाने के लिए आया था. बरामद बीयर को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार बल के साथ 10 मई को गश्त कर रहे थे. प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13329) के जेनरल कोच में जांच के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में एक आसमानी नीले रंग का पिट्ठू बैग, एक सफेद प्लास्टिक का झोला व प्लास्टिक के बाल्टी लिये बैठा था. जांच के बाद इनमें 20-20 पीस बीयर के केन मिले. इसकी कीमत 6600 रुपये है.

बीयर पर पश्चिम बंगाल का है लेबल :

सभी बीयर केन पर फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ऑनल लिखा हुआ था. बरामद बीयर केन के संबंध में वैध कागजात उसके पास नहीं मिले. पूछने पर उसने बताया कि अधिक पैसे कमाने की लालच में पश्चिम बंगाल से बीयर ले जाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola