17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एथलेटिक्स में झरिया की टीम चैंपियन

धनबाद: खेलो इंडिया 2016 के तहत अायोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को तीरंदाजी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. इसमें जिले के सभी प्रखंडों की टीम ने भाग लिया. एथलेटिक्स में झरिया प्रखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही. जबकि तोपचांची और बलियापुर की टीम संयुक्त रूप उपविजेता बनी. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीडीसी गणेश कुमार, […]

धनबाद: खेलो इंडिया 2016 के तहत अायोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को तीरंदाजी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. इसमें जिले के सभी प्रखंडों की टीम ने भाग लिया. एथलेटिक्स में झरिया प्रखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही. जबकि तोपचांची और बलियापुर की टीम संयुक्त रूप उपविजेता बनी. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीडीसी गणेश कुमार, विशिष्ट अतिथि डीइओ डॉ माधुरी कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार मांझी, जिला खेल संयोजक जय होरो, उदय मिश्रा, शाहिद अंसारी, जयराम भगत, शमशाद अंसारी, इश्वर लाल महतो, बबलू महतो थे.

विभिन्न खेलों के परिणाम : तीरंदाजी बालक वर्ग (17 वर्ष) : विशाल प्रथम, रंजीत गोराईं द्वितीय, नितेश कुमार तृतीय व उदय कुमार ठाकुर चतुर्थ. तीरंदाजी बालिका वर्ग (17 वर्ष): नाजिया प्रवीण प्रथम, मोनिका कुमारी द्वितीय, दीपा कुमारी तृतीय व श्वेता कुमारी चतुर्थ. तीरंदाजी बालक वर्ग (14 वर्ष) : रोहित कुमार प्रथम, प्रदुम कुमार द्वितीय, प्रकाश कुमार तृतीय व अंकित कुमार चतुर्थ़

तीरंदाजी बालिका वर्ग (14 वर्ष) : प्रथम सुमन लता, द्वितीय संजु कुमारी, तृतीय लक्ष्मी कुमार व चतुर्थ रिया कुमारी

बालिका वर्ग (14 वर्ष): 400 मी. : लक्ष्मी कुमारी (बलियापुर) प्रथम, अंकिता कुमारी (झरिया)द्वितीय , नीतू कुमारी (झरिया) तृतीय. 200 मीटर : अंकिता कुमारी (झरिया) प्रथम, प्रतिमा कुमारी (झरिया) द्वितीय, संगीता कुमारी (गोविंदपुर) तृतीय.

600 मी. : कविता भारती (झरिया) प्रथम, काजल कुमारी (झरिया) द्वितीय, मोनिका कुमारी (झरिया) तृतीय.

लांग जंप : लक्ष्मी कुमारी (बलियापुर) प्रथम, वंदना कुमारी (बलियापुर) द्वितीय, नीतु कुमारी (झरिया) तृतीय.

हाइ जंप : एकता कुमारी (झरिया) प्रथम, आर सिंह (झरिया) द्वितीय, रिंकी कुमारी (झरिया) तृतीय.

शॉर्ट पुट : संजीता कुमारी (गोविंदपुर) प्रथम, अंजली कुमारी (झरिया) द्वितीय, कविता भारती (झरिया) तृतीय.

बालिका वर्ग (17 वर्ष) : 100 मीटर : कुमारी अंजली (झरिया) प्रथम, अमृता कुमारी (झरिया) द्वितीय, अंजली कुमारी (तोपचांची) तृतीय.

200 मीटर : काजल कुमार महतो (झरिया) प्रथम, अंजली कुमारी (झरिया) द्वितीय, सुमन कुमारी (तोपचांची) तृतीय. 400 मी. : काजल कुमार महतो (झरिया) प्रथम, अमृता कुमारी (झरिया) द्वितीय, प्रतिमा कुमारी (झरिया) तृतीय. 1000 मी. : श्रुति सुमन (झरिया) प्रथम, संध्या कुमारी (झरिया) द्वितीय, प्रतिमा कुमारी (झरिया) तृतीय. 3000 मीटर : श्रुति शर्मा (झरिया) प्रथम, संध्या कुमारी (झरिया) द्वितीय, प्रभाजीत कुमारी (झरिया) तृतीय. लांग जंप : प्रथम कुमारी अंजली (झरिया), द्वितीय संध्या कुमारी (झरिया), तृतीय श्रुति शर्मा (झरिया ). बालक वर्ग (17 वर्ष) : 100 मीटर : प्रथम जय सिन्हा (झरिया), द्वितीय भीमसेन यादव (झरिया), तृतीय प्रताप रजवार (गोविंदपुर). 200 मीटर : प्रथम राहुल कु सिंह ( धनबाद), द्वितीय भीम सेन यादव (झरिया), तृतीय सुनील कुमार (तोपचांची). 400 मीटर : प्रथम भीमसेन यादव ( झरिया), द्वितीय सुनील कुमार (बलियापुर), तृतीय विशाल कुमार (टुंडी). 1000 मीटर : प्रथम विराट कुमार (झरिया), द्वितीय विकास कुमार (झरिया), तृतीय पिंटू कुमार महतो (बलियापुर). 3000 मीटर : प्रथम शेखर राय (झरिया), द्वितीय अरुण कुमार (झरिया), तृतीय विकास सिंह (झरिया). 4गुणा 400 : अरुण कुमार एंड साथी (झरिया). लांग जंप : प्रथम विश्वनाथ मिश्रा (बलियापुर), द्वितीय प्रताप रजवार (गोविंदपुर), तृतीय विराट कुमार राय (झरिया).

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें