Dhanbad News: बैंकमोड़ फ्लाईओवर की एक लेन का 60% काम पूरा : डीसी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: हर दिन हो रही फ्लाईओवर मरम्मत की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन

Dhanbad News: बैंकमोड़ फ्लाईओवर की एक लेन की मरम्मत का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. यह जानकारी देते हुए उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि विगत 13 मई से फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू हुआ है, जो युद्ध स्तर पर जारी है. अब तक एक लेन की 80 फीट सड़क की ढलाई हो गयी है. 12 ज्वाइंट फिक्स किये गये हैं. जबकि 13 स्लैबों पर छड़ बिछा दी गयी है. शेष पांच स्लैबों पर शीघ्र छड़ बिछाकर 25 मई तक ढलाई का काम पूरा कर लिया जायेगा. उपायुक्त ने बताया कि फ्लाईओवर मरम्मत की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक दिन जिला स्तर से हो रही है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को तीनों शिफ्ट में काम जारी रख समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola