Dhanbad News : 500 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 39वां जिला एथलेटिक मीट शुरू

विज्ञापन

Dhanbad News : बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को दो दिवसीय 39वां जिला एथलेटिक मीट शुरू हुआ. उद्घाटन संघ की जिला अध्यक्ष किरण रानी नायक ने संघ का झंडाेत्तोलन कर किया. अव्यवस्था के बीच आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 500 से अधिक महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया. प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल, होली मदर अकादमी, टाटा फीडर सेंटर, रंगोली क्लब गोमो, स्पोर्ट्स क्लब मैथन, डायमंड जुबली क्लब, धनबाद एथलेटिक्स सेंटर, ट्रैक व फील्ड क्लब आदि टीमों ने हिस्सा लिया. मौके पर महासचिव बंधन टोप्पो, कोषाध्यक्ष जुबैर आलम, तारकनाथ दास, पीएन बनर्जी, प्रदीप घोष, विवेक सिंह, जयराम भगत आदि थे.

क्या रहा परिणाम :

प्रतियोगिता में बालक अंडर 16 आयु वर्ग के 600 मीटर रेस में जीवन कुमार प्रथम, इंद्रजीत महतो द्वितीय व आदित्य तिवारी तृतीय स्थान पर रहे. बालक अंडर 18 के 1000 मीटर की स्पर्धा में राहुल महतो प्रथम, बिट्टू यादव द्वितीय व अभिषेक हजारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालक अंडर-20 के 100 मीटर की रेस में जय सागर कर्मकार प्रथम, सोनी पासी द्वितीय व साहिल सजा तृतीय स्थान पर हे. वहीं 1500 मीटर की स्पर्धा में केशव कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय व संतोष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरुष वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में शाहबाज खान व बालिका अंडर 16 के 600 मीटर में किरण कुमारी प्रथम स्थान मिला. बालिका अंडर 18 के 100 मीटर की रेस में सिंपी कुमारी व अंडर 18 के 100 मीटर के एक अन्य वर्ग की स्पर्धा में मोनिका कुमारी प्रथम रहीं.

खुद का खाना-पानी लेकर आये थे खिलाड़ी :

जिला एथलेटिक संघ द्वारा आयोजित 39वें एथलेटिक मीट में भारी अव्यवस्था देखने को मिली. इस भीषण गर्मी में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी खुद अपना खाना-पानी लेकर आये थे. जिला एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों से 100 से 150 रुपये तक एंट्री फीस ली थी. बावजूद खिलाड़ियों को पीने का पानी, छांव प्राथमिक चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलीं. जानकारी के अनुसार संघ द्वारा सभी व्यवस्था की गयी थी, मगर मैदान तक कोई एंबुलेंस व पानी का टैंकर ही नहीं पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola