बिजली जोड़ने गये फोरमैन का विरोध, धक्का-मुक्की

Updated:
विज्ञापन

धनसार : बीसीसीएल प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी हल्दी पट्टी के लोगों का बिजली कनेक्शन बुधवार को जोड़ा नहीं जा सका. बिजली जोड़ने गये फोरमैन सोमेश्वर राय को चांदमारी आठ नंबर बस्ती के लोगों के विरोध पर बैरंग लौटना पड़ा. इस दौरान चांदमारी आठ नंबर में काफी हंगामा हुआ. हल्दी पट्टी के लोगों ने […]

विज्ञापन

धनसार : बीसीसीएल प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी हल्दी पट्टी के लोगों का बिजली कनेक्शन बुधवार को जोड़ा नहीं जा सका. बिजली जोड़ने गये फोरमैन सोमेश्वर राय को चांदमारी आठ नंबर बस्ती के लोगों के विरोध पर बैरंग लौटना पड़ा. इस दौरान चांदमारी आठ नंबर में काफी हंगामा हुआ. हल्दी पट्टी के लोगों ने भी फोरमैन के साथ धक्का-मुक्की की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर हल्दी पट्टी के लोगों ने चांदमारी इंकलाइन का उत्पादन ठप कर दिया था. देर रात प्रबंधन, यूनियन व आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनी कि बुधवार को बिजली जोड़ दिया जायेगा. इसके पूर्व फोरमैन को चांदमारी कोलियरी मे हल्दी पट्टी के लोगों ने धक्का मुक्की कर दिया.

पीआे ने की थाना में शिकायत : बस्ताकोला कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी उद्धव प्रसाद ने भाजयुमो नेता रवि मिश्रा, शंकर चौधरी, अशोक यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ नाजायज मजमा बनाकर उत्पादन बाधित करने का आरोप लगा धनसार थाना में लिखित शिकायत की है. कहा है कि सरकार को इससे तीन लाख की राजस्व की क्षति हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola