धनबाद में ठंड से दो मरे, बढ़ी कनकनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड से दो लोगों की मौत हो गयी है. यहां न्यूनतम पारा गिर कर फिर नौ डिग्री पर पहुंच गया है. अभी एक सप्ताह तक यहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है. रविवार को धनबाद का अधिकतम तापमान […]
विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड से दो लोगों की मौत हो गयी है. यहां न्यूनतम पारा गिर कर फिर नौ डिग्री पर पहुंच गया है. अभी एक सप्ताह तक यहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है.
आपके शहर में
विज्ञापन
रविवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 21, तो न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि शनिवार को यहां का न्यूनतम पारा 13 डिग्री था. आसमान साफ होने के साथ ही यहां कनकनी फिर से लौट आयी है. आज पूरे दिन आसमान साफ रहा. धूप खिली-खिली थी.
हालांकि तीखी नहीं थी. लोगों ने धूप में समय गुजार कर फीलगुड किया. दिन में घर के अंदर कनकनी थी. शाम के बाद कनकनी बढ़ गयी. लोगों ने अलाव, ब्लोअर के सहारे सर्द रात काटी. मौसम विभाग के अनुसार अभी कम से कम एक सप्ताह तक यहां न्यूनतम पारा नौ-दस डिग्री रहने की उम्मीद है.
ठंड से अब तक छह लोगों की मौत
धनबाद में ठंड से मौत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. आज अहले सुबह ठंड से पीड़ित धनसार के साहब भुइयां (80) की मौत पीएमसीएच में हो गयी. बरवाअड्डा क्षेत्र में सरिता देवी (23) की भी मौत ठंड लगने से हो गयी.
वह एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती थी. धनबाद जिला में ठंड के कारण अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. गरीबों के लिए तो यह मौसम बेहद मुश्किल हो रहा है. सरकारी अलाव व कंबल की व्यवस्था कम पड़ जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन