आठ माह में भी तैयार नहीं हुआ ओल्ड स्टेशन पुल

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : हिल कॉलोनी और ओल्ड स्टेशन को जोड़ने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से बनाया जा रहा नया फुट ओवर ब्रिज आठ महीने में भी तैयार नहीं हुआ है. निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोग पुराने और जर्जर कठपुल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस पुल का स्लैब हिलता है […]

विज्ञापन

धनबाद : हिल कॉलोनी और ओल्ड स्टेशन को जोड़ने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से बनाया जा रहा नया फुट ओवर ब्रिज आठ महीने में भी तैयार नहीं हुआ है. निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोग पुराने और जर्जर कठपुल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस पुल का स्लैब हिलता है जिससे राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है. यह पुल लगभग 100 साल पुराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन
3.34 की लागत से बन रहा है पुल : इस पुल का निर्माण कार्य मई 2019 में शुरू किया गया. मगर अभी तक इसका सिर्फ लोहे का पाया ही खड़ा हो पाया है. इस पुल के निर्माण में रेलवे 3.34 करोड़ रुपया खर्च कर रही है. पुल की लंबाई 125 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर होगी.
रेलवे ट्रैफिक का लेना होगा ब्लॉक
धनबाद स्टेशन के हावड़ा इंड में इस फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है. 125 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण में रेलवे को कई कार्य करने होंगे जिसके बाद यह पूरा हो पायेगा. इस पुल के नीचे हावड़ा नयी दिल्ली ट्रैक है. निर्माण के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लेना होगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति लेनी होगी. और जब बोर्ड से अनुमति मिल जायेगी उसके बाद ही गार्डर लांच किया जा सकेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola