सेवानिवृत्त अफसरों को अब 36 हजार रुपये मेडिसीन क्लेम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2020 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोल इंिडया की 396 वीं बोर्ड ने संबंधित प्रस्ताव पर लगायी मुहर धनबाद : सेवानिवृत्त कोयला अधिकारियों को 15 हजार की बजाय अब 36 हजार रुपये मेडिसीन क्लेम (दवा मद) के रूप में मिलेंगे. सेवानिवृत्त अधिकारी या उनकी पत्नी दोनों में से किसी एक के जीवित रहने पर भी अब पूरी राशि का भुगतान होगा. […]
विज्ञापन
कोल इंिडया की 396 वीं बोर्ड ने संबंधित प्रस्ताव पर लगायी मुहर
धनबाद : सेवानिवृत्त कोयला अधिकारियों को 15 हजार की बजाय अब 36 हजार रुपये मेडिसीन क्लेम (दवा मद) के रूप में मिलेंगे. सेवानिवृत्त अधिकारी या उनकी पत्नी दोनों में से किसी एक के जीवित रहने पर भी अब पूरी राशि का भुगतान होगा. इससे संबंधित प्रस्ताव पर कोल इंडिया की 396वीं बोर्ड ने मुहर लगा दी है. कोल इंडिया के महाप्रबंधक (नीति) पीवीकेआरएम राव के हस्ताक्षर से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
अधिसूचना के मुताबिक सेवानिवृत्त अधिकारी या उनकी पत्नी में से किसी एक के जीवित रहने पर अब मेडिक्लेम की 25 लाख की राशि में भी कटौती नहीं होगी. पीड़ित पूरी राशि का लाभ उठा सकेगा. हालांकि गंभीर बीमारियों में यह लागू नहीं होगा. पे-पर्क्स की राशि का भी बंटवारा कर दिया गया है. ग्रेच्युटी मद में 4.16 प्रतिशत की बजाय अब 2.01 प्रतिशत राशि की कटौती होगी. हालांकि ग्रेच्युटी का अधिकतम भुगतान 20 लाख रुपये ही होगा.
पेंशन मद में अब होगी 6.99 प्रतिशत की कटौती : पेंशन मद में अब 2.84 प्रतिशत की बजाय 6.99 प्रतिशत ( बेसिक व डीए) की कटौती होगी. बता दें कि वर्तमान में सेवानिवृत्त कोयला अधिकारी मेडिसीन क्लेम के तहत वर्ष में दो बार 7500 रुपये यानी कुल 15 हजार रुपये और मेडिक्लेम स्कीम के तहत 25 लाख रुपये का चिकित्सीय लाभ ले रहे हैं. अधिकारी या पत्नी में से किसी के एक के नहीं रहने (निधन होने) पर उन्हें 25 की बजाय 12.50 लाख रुपये का ही चिकित्सीय लाभ मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










