दामोदरपुर में पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2019 8:09 AM

विज्ञापन

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाले युवक कार्तिक राम (25) का शव शनिवार को दामोदरपुर में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला. मामले में मृतक के भाई रमेश राम के बयान पर धनबाद थाना में उसकी पत्नी पार्वती देवी, सास सुनीता देवी और चाचा ससुर राजू टुडू के […]

विज्ञापन

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाले युवक कार्तिक राम (25) का शव शनिवार को दामोदरपुर में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला. मामले में मृतक के भाई रमेश राम के बयान पर धनबाद थाना में उसकी पत्नी पार्वती देवी, सास सुनीता देवी और चाचा ससुर राजू टुडू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने चाचा ससुर को हिरासत में ले लिया है. वहीं उसकी सास और पत्नी फरार हैं.

क्या है मामला : स्व. अशोक राम का पुत्र कार्तिक राम सफाई कर्मचारी था. तीन माह पहले उसने दामोदरपुर की पार्वती देवी से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद वह अपनी ससुराल में ही रहता था. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं थे. दोनों में रोज झगड़ा होता था. झगड़ा में उसकी सास व चाचा ससुर कार्तिक राम की पिटाई करते थे.
पत्नी भी उसे मारती थी. शुक्रवार की रात भी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह घर से निकल गया. शनिवार की सुबह दामोदरपुर में उसका शव एक पेड़ से लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मामले में थाना प्रभारी नवीन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola