डोभा में डूब कर दो सगी बहनों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तोपचांची : तोपचांची प्रखंड की दुमदुमी पंचायत अंतर्गत नरकोपी के मोहली टोला में रविवार दो बजे मनरेगा डोभा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. सोमवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. दोनों मृतका स्वीटी कुमारी […]
विज्ञापन
तोपचांची : तोपचांची प्रखंड की दुमदुमी पंचायत अंतर्गत नरकोपी के मोहली टोला में रविवार दो बजे मनरेगा डोभा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. सोमवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. दोनों मृतका स्वीटी कुमारी (13) व सीमा कुमारी (11) दिनेश महतो की बेटियां थीं. बड़ी बहन छठी व छोटी चौथी की छात्रा थी. दोनों एक निजी स्कूल में पढ़ती थीं.
आपके शहर में
विज्ञापन
कैसे घटी घटना : बच्चियों के साथ रही उसकी फुफेरी बहन स्वाती कुमारी ने बताया कि स्वीटी कुमारी व सीमा कुमारी उसके साथ घर से लगभग आधा किमी दूर डोभा में नहाने के लिए गयी थीं.
डोभा के किनारे कुछ देर तक हम तीनों खेलने लगीं, फिर डोभा में नहाने लगीं. सभी जलक्रीड़ा करने लगीं. इसी सिलसिले में दोनों बहनें डोभा के बीच में चली गयीं. फिर वे डूबने लगीं. पानी से बाहर आकर स्वाती ने दोनों को पुकारा, नहीं उठ पायीं तो बाहर निकल कर शोर मचाया. आवाज सुन कर आस-पड़ोस के लोग व परिजन वहां पहुंचे. इसी दौरान पानी में डूब कर आधा दर्जन तैराक व गोताखोर खोजते रहे, लेकिन बच्चियां नहीं मिलीं. फिर खोजते-खोजते गांव के ही एक बुजुर्ग ने दोनों को पत्थर से सटे घाट के पास पाया.
दोनों बहनों को निकाल कर आनन-फानन में सीएचसी तोपचांची ले जाया गया, लेकिन वहां कोई चिकित्सक नहीं थे तो लोग पीएमसीएच ले जाने लगे. इसी दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी. सूचना पाकर शाम को तोपचांची पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया.
घटना की खबर पा कर पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो, मुखिया संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो, प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र महतो, झामुमो नेता जगदीश चौधरी, सदानंद महतो, मधु महतो, कुलदीप प्रमाणिक, नीरज प्रमाणिक आदि पहुंचे और शोक जताया.
आपदा प्रबंधन से मिलता है मुआवजा : गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डोभा में डूबने से होनेवाली मौत पर सरकार द्वारा मुआवजा का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन