धनबाद : आठ सूत्री मांगों को ले वाम मोर्चा का धरना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : आठ सूत्री मांगों को लेकर वाम मोर्चा की आेर से बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. मौके पर मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है. मोदी सरकार ने भी माना कि देश में […]
विज्ञापन
धनबाद : आठ सूत्री मांगों को लेकर वाम मोर्चा की आेर से बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. मौके पर मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है.
मोदी सरकार ने भी माना कि देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन इसके लिए वह अपनी नीतियों को जिम्मेदार नहीं मानती है. जबकि सच्चाई यह है कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी और बिना तैयारी के जीएसटी लागू किये जाने से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो चुका है.
मौके पर सीपीआइ (एम) के जिला सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, शिव बालक पासवान, नकुल देव सिंह, कार्तिक प्रसाद, कलावती, राणा चटराज, बजरंगी भुईयां, शिव कुमार सिंह, कालेश्वर ठाकुर, सपन माजी, मो. फिरोज रज्जाक, परशुराम महतो, बद्री नाथ सिंह, जितेंद्र निषाद, सुरेश पासवान, नवीन हुसैन आदि शामिल थे. धरना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक स्मार पत्र सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन