रात की बारिश में डूबे कई इलाके

Updated at : 23 Aug 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
रात की बारिश में डूबे कई इलाके

धनबाद : मौसम के करवट लेने के बाद लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली है. लेकिन कई इलाके गुरुवार को दिन में चुभन भरी धूप थी. रात करीब 9.30 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही. इससे तापमान में गिरावट आयी. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज की गयी. […]

विज्ञापन

धनबाद : मौसम के करवट लेने के बाद लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली है. लेकिन कई इलाके गुरुवार को दिन में चुभन भरी धूप थी. रात करीब 9.30 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही. इससे तापमान में गिरावट आयी. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज की गयी. जबकि दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गयी थी. मौसम विभाग केंद्र रांची की मानें तो तीन दिनों तक बारिश की संभावना बन रही है.

आज भी हो सकती है बारिश : मौमस विभाग केंद्र की मानें तो गुरुवार की रात आये बादल सुबह तक चले जायेंगे. लेकिन शुक्रवार को फिर से बादल आ सकते हैं. बारिश की संभावना बन रही है.
जगह-जगह जलजमाव : बारिश से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी. डीआरएम चौक, स्टीलगेट रोड, गया पुल के नीचे जलजमाव होने राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी.
शहर में ब्लैक आउट : बारिश शुरू होते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया. सुरक्षा के तौर पर बिजली विभाग ने लाइन को बंद करा दी. लाइटिंग होने के बाद डीवीसी की ओर से सभी सर्किट को बंद कर दिया. रात करीब साढ़े 11 बजे से बिजली लौटनी शुरू हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola