पुलिस पदाधिकारी से हाथापाई, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान कार के कागजात मांगने पर युवक उलझा धनबाद :कोयला नगर निवासी अभिनव श्रीबंधु नामक युवक सोमवार को सिटी सेंटर के पास ट्रैफिक सार्जेंट राहुल कुमार रजक सहित अन्य पदाधिकारियों व जवानों से उलझ गया. उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज सहित […]
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान कार के कागजात मांगने पर युवक उलझा
आपके शहर में
विज्ञापन
धनबाद :कोयला नगर निवासी अभिनव श्रीबंधु नामक युवक सोमवार को सिटी सेंटर के पास ट्रैफिक सार्जेंट राहुल कुमार रजक सहित अन्य पदाधिकारियों व जवानों से उलझ गया. उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है.
वाहन जांच के दौरान उलझा : जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर के पास पूर्वाह्न में वाहन जांच अभियान चल रहा था. अभिनव अपनी स्वीफ्ट कार से गुजर रहा था. पुलिस वालों ने उसे रोका तो वह रूक गया. वाहन के कागजात दिखाने को कहने पर वह उग्र हो गया और कागजात दिखाने से मना कर दिया. उसके बाद पुलिस से तू-तू मैं-मैं शुरू हुई और फिर वह सार्जेंट के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया.
बीच बचाव करने आये जवान व अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान अभिनव ने एएसआइ सहदेव मंडल, एसआइ सत्येंद्र प्रसाद व राहुल कुमार रजक को गाली दी और कहा कि तुम लोगों को गोली मार देंगे. पुलिस वालों से उसे पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने हमला बोल दिया. आस-पास खड़े जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और थाना लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन