नीति आयोग के उपाध्यक्ष आज धनबाद में, भूमिगत आग-पुनर्वास का लेंगे जायजा
Updated at : 04 Jun 2019 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ कोकिंग कोल का उत्पादन बढ़ाने पर करेंगे मंथन धनबाद : नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार एक दिवसीय दौरे पर चार जून को धनबाद पहुंचेंगे. उनके साथ आयोग के सलाहकार आलोक कुमार, नीरज सिन्हा व हरेंद्र कुमार भी सुबह 8.30 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे. उसके बाद राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर […]
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ कोकिंग कोल का उत्पादन बढ़ाने पर करेंगे मंथन
धनबाद : नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार एक दिवसीय दौरे पर चार जून को धनबाद पहुंचेंगे. उनके साथ आयोग के सलाहकार आलोक कुमार, नीरज सिन्हा व हरेंद्र कुमार भी सुबह 8.30 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे. उसके बाद राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से सुबह नौ बजे धनबाद के लिए रवाना होंगे. यहां करीब 9.45 बजे बरवाअड्डा हवाई पट्टी पहुंचेंगे. जहां से सड़क मार्ग से सीधे मुनीडीह खदान देखने जायेंगे.
वहां अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर 12 बजे लोदना स्थित अग्नि प्रभावित एनटी-एसटी परियोजना का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वह बेलगढिया स्थित पुनर्वासित लोगों का हालचाल लेंगे. वहां कोयला नगर स्थित गेस्ट हाउस में लंच के बाद बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
इस दौरान कोकिंग कोल का आयात कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने पर अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे. शाम छह बजे आयोग की टीम रांची लौट जायेगी. पांच जून की सुबह आयोग की टीम राज्य के अधिकारियों की साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी. 4.30 बजे टीम दिल्ली रवाना हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




