15 मिनट की बारिश से 12 घंटे की राहत, पारा 36 पर

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश व ठंडी हवाओं से धनबाद में पारा छह डिग्री गिर कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है. शुक्रवार को जहां धनबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री था. वहीं शनिवार को यह घट कर 36 डिग्री तक पहुंच गया. कल हुई बारिश के कारण आज सुबह से […]

विज्ञापन

धनबाद : पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश व ठंडी हवाओं से धनबाद में पारा छह डिग्री गिर कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है. शुक्रवार को जहां धनबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री था. वहीं शनिवार को यह घट कर 36 डिग्री तक पहुंच गया. कल हुई बारिश के कारण आज सुबह से ही यहां धूप में थोड़ी नरमी थी. हालांकि दोपहर तक गर्मी बढ़ने लगी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साथ ही उमस से लोग परेशान थे. अपराह्न एक बजे के आस-पास आसमान में काले बादल छाने लगे. एकाएक तेज बारिश शुरू हो गयी. शहर के कुछ इलाकों में 10 से 15 मिनट तक काफी तेज बारिश हुई. जबकि दूसरे क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. शाम ढलने के बाद हवा में ठंडक थी. इससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई. आज तो पंखा से भी गर्मी दूर हो रही थी. पिछले बीस दिनों से धनबाद के लोग चिलचिलाती धूप व गर्मी से परेशान थे. इस बारिश की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

आज से फिर वहीं गर्मी : मौसम विभाग के अनुसार रविवार से यहां का मौसम फिर बदलेगा. कल से यहां धूप भी तीखी होगी. साथ ही पारा भी चढ़ेगा. कल यहां का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक जाने की उम्मीद है. साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी. अगले सप्ताह मौसम पूरी तरह से गर्म रहने की उम्मीद है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola