झरिया : विहिप झरिया अध्यक्ष रमेश पांडेय को जानमारने की धमकी

झरिया : विश्व हिन्दू परिषद के झरिया अध्यक्ष रमेश पांडेय को बुधवार की देर शाम फोन पर जानमारने की धमकी मिली. जानकारी मिलने पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे. श्री पांडेय ने मामले का शिकायत झरिया पुलिस से किया है. इस सबंध में विहिप नेता रमेश पांडेय ने बताया कि बुधवार […]
झरिया : विश्व हिन्दू परिषद के झरिया अध्यक्ष रमेश पांडेय को बुधवार की देर शाम फोन पर जानमारने की धमकी मिली. जानकारी मिलने पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे.
श्री पांडेय ने मामले का शिकायत झरिया पुलिस से किया है. इस सबंध में विहिप नेता रमेश पांडेय ने बताया कि बुधवार की शाम परिषद के पदाधिकारियों के साथ कतरासमोड स्थित कार्यालय में बैठे थे. उसी समय मोबाइल नबंर 9155810501 से मेरे मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने अपशब्द शब्दों का प्रयोग किया. जिसपर उन्होंने विरोध जताय, तो फोन पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा की गोली मार देंगे.
धमकी देने वाले ने अपने को बस्ताकोला स्थित गायत्री मंदिर के समीप रहने वाला बताया. धमकी मिलने के बाद विहिप के समर्थक आग बबुला हो गये. बस्ताकोला में फोन करने वाले का खोजबीन करने पर पता चला कि वह नबंर झरिया के विट्टू साव का है. जहां कि परिषद समर्थक युवकों ने झरिया के बाटा मोड के समीप उसकी धुनाई कर दी. यह देख बाटामोड पर भीड जुट गयी.
भीड़ का फायदा उठाते हुए युवक भाग निकला. उसके बाद विहिप अध्यक्ष रमेश पांडेय ने मामले की शिकायत झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार से की. शिकायत मिलने पर पुलिस फोन करने वाले युवक का खोजबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




