चंद्रपुरा में विवाहिता ने दी जान

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी की आवासीय कॉलोनी इ टाइप क्वार्टर में रहने वाले डीवीसी उवि के शिक्षक संदीप सिन्हा की पत्नी नेहा (30 वर्ष) ने कमरे में मंगलवार को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना के समय क्वार्टर में नेहा की दो साल की पुत्री और सास-ससुर थे. पति संदीप सिन्हा […]
चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी की आवासीय कॉलोनी इ टाइप क्वार्टर में रहने वाले डीवीसी उवि के शिक्षक संदीप सिन्हा की पत्नी नेहा (30 वर्ष) ने कमरे में मंगलवार को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना के समय क्वार्टर में नेहा की दो साल की पुत्री और सास-ससुर थे. पति संदीप सिन्हा विद्यालय गये थे.
इसी बीच नेहा कमरे में आराम करने चली गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. पति संदीप विद्यालय से लौटने के बाद दरवाजे से आवाज लगायी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. बाद में खिड़की से झांकने पर पत्नी को दुपट्टा के सहारे फंदे से लटका देखा. पत्नी को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. संदीप का घर और ससुराल हजारीबाग में है. फिलहाल मृतका का शव डीवीसी अस्पताल में रखा है. पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




