झरिया-धनबाद मुख्‍य सड़क पर बना गोफ, लोगों में दहशत का माहौल

Published at :27 Jan 2019 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
झरिया-धनबाद मुख्‍य सड़क पर बना गोफ, लोगों में दहशत का माहौल

झरिया : झरिया थना अंतर्गत गायत्री मंदिर के पास रविवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर 3-4 फीट ब्‍यास का गोफ बन गया. जिससे उधर से गुजरने वाले व स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. जानकारों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय सही ढंग से मिट्टी की भराई नहीं […]

विज्ञापन

झरिया : झरिया थना अंतर्गत गायत्री मंदिर के पास रविवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर 3-4 फीट ब्‍यास का गोफ बन गया. जिससे उधर से गुजरने वाले व स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. जानकारों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय सही ढंग से मिट्टी की भराई नहीं किये जाने के कारण ऐसा हुए है.

आये दिन जगह-जगह सड़क धसने से गोफ बन रहा है. घटना की सूचना पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों से जानकारी ली. लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. जिससे कुछ माह में सड़क की स्थिति ऐसी हो गयी.

लोगों ने बताया कि जहां गोफ बना है. उसके नीचे माडा का वाटर पाइप गुजरा है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर उक्त स्थल को पत्थर से घेर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola