रेलकर्मी पर मजदूर को छह साल से बंधक बनाये रखने का मामला दर्ज
Updated at : 26 Sep 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : मजदूर को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने मंगलवार को हिल कॉलोनी में हंगामा किया. पीड़ित मजदूर बरवाअड्डा काशीटांड़ निवासी अब्दुल सत्तार उर्फ टुनटुन (33 साल) है. उसके परिजनों ने धनबाद रेलवे के हिल कॉलोनी निवासी टीआइ उपेंद्र यादव पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है. हंगामा […]
विज्ञापन
धनबाद : मजदूर को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने मंगलवार को हिल कॉलोनी में हंगामा किया. पीड़ित मजदूर बरवाअड्डा काशीटांड़ निवासी अब्दुल सत्तार उर्फ टुनटुन (33 साल) है. उसके परिजनों ने धनबाद रेलवे के हिल कॉलोनी निवासी टीआइ उपेंद्र यादव पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है.
हंगामा की सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और अब्दुल को रेलकर्मी से घर से मुक्त कराकर थाना लायी. अब्दुल के पिता आलम अंसारी ने उपेंद्र यादव के खिलाफ धनबाद थाना में उनके बेटे को छह साल से बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कराया है.
क्या है मामला : आलम का कहना है कि छह साल पहले अब्दुल मजदूरी करने निकला था, उसके बाद नहीं लौटा. काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला. मंगलवार को गोविंदपुर का इम्तियाज अंसारी मजदूरी करने हिल कॉलोनी पहुंचा तो उसने अब्दुल को देखा. अब्दुल ने उसे खुद को बंधक बनाकर रखे जाने की बात बतायी. उसने अपने घरवालों को खबर करने की बात कही.
इसके बाद इम्तियाज की सूचना पर अब्दुल की पत्नी व अन्य परिजन हिल कॉलोनी पहुंचे ओर उपेंद्र यादव के घर हंगामा करने लगे. इससे वहां भीड़ जुट गयी. मौके पर पहुंची धनबाद थाना की पुलिस मामले को शांत करा परिजनों के साथ टुनटुन को थाना ले आयी. टुनटुन ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र यादव उसे बंधक बनाकर रखता था. जबरन घर का काम कराता था. बाहर निकलने नहीं देता. वहीं उपेंद्र का कहना था कि वह काम के बदले टुनटुन को पैसा देता था. टुनटुन अक्सर अपने घर भी जाता था. बंधक बनाने की बात गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




