मरीज की मौत पर हंगामा गलत इलाज का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद : मरीज की मौत के बाद एशियन जालान में बुधवार को हंगामा हुआ. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची. यहां हंगामा कर रहे लोगों के साथ पुलिस की बकझक हो गयी. काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया. गुरुवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. परिजनों ने बताया कि 13 सितंबर को […]

विज्ञापन
धनबाद : मरीज की मौत के बाद एशियन जालान में बुधवार को हंगामा हुआ. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची. यहां हंगामा कर रहे लोगों के साथ पुलिस की बकझक हो गयी. काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया. गुरुवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.
परिजनों ने बताया कि 13 सितंबर को युवक को इलाज के लिए एशियन में भर्ती कराया गया था. युवक के सिर में चोट लगी थी, लेकिन चिकित्सकों ने जहर खाने का इलाज कर दिया. इससे तबीयत खराब हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को ही युवक की मौत हो गयी थी, लेकिन बिल बढ़ाने के लिए बुधवार शाम छह बजे मृत घोषित किया गया.
मौके पर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुंदर प्रसाद यादव ने अस्पताल का विरोध शुरू कर दिया. अस्पताल में समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गये. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत कराया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
न्याय नहीं मिला तो आंदोलन : यादव
सुंदर यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड बनाकर करना होगा, क्योंकि पोस्टमार्टम मैनेज हो सकता है. न्याय नहीं मिला तो पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ प्रदर्शन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola