केबल ऑपरेटरों ने जीटीपीएल ऑफिस में जड़ा ताला

Updated at : 05 Sep 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
केबल ऑपरेटरों ने जीटीपीएल ऑफिस में जड़ा ताला

पांच हजार उपभोक्ताओं की लाइन काटने के विरोध में एलसीओ ने उठाया कदम एलसीओ का आरोप: एमएसओ कर रहे मनमानी बिना नोटिस के बढ़ा दिया गया चार्ज धनबाद : एमएसओ(मल्टी सर्विस ऑपरेटर) व एलसीओ (लोकल केबल ऑपरेटर) के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को चरम पर पहुंच गया. लोकल केबल ऑपरेटरों ने मंगलवार को एमएसओ […]

विज्ञापन

पांच हजार उपभोक्ताओं की लाइन काटने के विरोध में एलसीओ ने उठाया कदम

एलसीओ का आरोप: एमएसओ कर रहे मनमानी
बिना नोटिस के बढ़ा दिया गया चार्ज
धनबाद : एमएसओ(मल्टी सर्विस ऑपरेटर) व एलसीओ (लोकल केबल ऑपरेटर) के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को चरम पर पहुंच गया. लोकल केबल ऑपरेटरों ने मंगलवार को एमएसओ जीटीपीएल के बैंकमोड़ स्थित कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन किया. पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ और कार्यालय का ताला खोला गया. केबल ऑपरेटरों का नेतृत्व कर रहे दीनानाथ सिंह ने कहा कि बिना लिखित नोटिस के एमएसओ द्वारा प्रति बॉक्स चार्ज बढ़ा दिया गया है. पहले 62.50 रुपया प्रति बॉक्स लगता था. लेकिन, एक जुलाई से हमलोगों से 80 रुपया प्रति बॉक्स मांगा जा रहा है, जबकि इस संबंध में ट्राइ की कोई गाइड लाइन नहीं आयी है. एमएसओ मनमानी कर रहे हैं. उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाना चाहते हैं. 30 अगस्त से जीटीपीएल ने पांच हजार उपभोक्ताओं की लाइन काट दी.
जीटीपीएल से आग्रह किया गया लेकिन लाइन चालू नहीं की गयी. बाध्य होकर हम सभी केबल ऑपरेटरों ने कार्यालय में तालाबंदी की है. बुधवार से लाइन शुरू करने के आश्वासन के बाद ताला खोला गया. सिटी केबल, डेन से भी बातचीत चल रही है. हालांकि एमएसओ मंथन की ओर से कोई चार्ज नहीं बढ़ाया गया है. अगर एमएसओ बढ़े हुए चार्ज को वापस नहीं लेती है तो आगे जोरदार आंदोलन होगा. धनबाद में लगभग 1300 लोकल केबल ऑपरेटर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola