नकली पिस्तौल से धमकाना महंगा पड़ा, कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने खायी हवालात की हवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : कांग्रेस नेता बैभव सिन्हा के निजी बॉडीगार्ड मो इकबाल अंसारी को घंटों धनबाद थाना हवालात में बंद रहना पड़ा. बरवाअड्डा निवासी इकबाल हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार को जिम में वर्जिश करने आया था. वहां से लौटते समय किसी से वहीं उसका विवाद हो गया. इस पर वह पिस्तौल की तरह दिखने वाले लाइटर […]
विज्ञापन
धनबाद : कांग्रेस नेता बैभव सिन्हा के निजी बॉडीगार्ड मो इकबाल अंसारी को घंटों धनबाद थाना हवालात में बंद रहना पड़ा. बरवाअड्डा निवासी इकबाल हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार को जिम में वर्जिश करने आया था.
वहां से लौटते समय किसी से वहीं उसका विवाद हो गया. इस पर वह पिस्तौल की तरह दिखने वाले लाइटर से धमकी देने लगा. देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जुट गयी. लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी.
धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ले जाकर हवालात में बंद कर दिया. माफीनामा के बाद रात को इकबाल को थाना से छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










