अब उपायुक्त की जगह एसडीओ की ही अनुशंसा से रखे जायेंगे तस्करी के गोवंश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 4:41 AM
धनबाद : गोशाला में तस्करी के बाद आनेवाले जानवरों के लिए अब उपायुक्त की अनुशंसा की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए एसडीओ की अनुशंसा ही काफी होगी. एसडीओ गोशाला के पदेन अध्यक्ष होते हैं. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने शुक्रवार को गोशाला संचालकों के साथ बैठक में यह तय किया. […]
धनबाद : गोशाला में तस्करी के बाद आनेवाले जानवरों के लिए अब उपायुक्त की अनुशंसा की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए एसडीओ की अनुशंसा ही काफी होगी. एसडीओ गोशाला के पदेन अध्यक्ष होते हैं. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने शुक्रवार को गोशाला संचालकों के साथ बैठक में यह तय किया.
बैठक में तय किया गया कि गोवंशों के गोशाला में रखा जाने संबंधी आवेदन फॉर्म को भी सरल किया जायेगा. वहां के जानवरों को दिये जानेवाले चारे के बिल के साथ जीएसटी संबंधी जो पत्र निकाला गया था, उसे निरस्त कर दिया गया है. गोशाला को जानवरों के खाने के लिए मिलनेवाली राशि का भुगतान एडवांस किया जायेगा. दूसरी किस्त इस राशि के सभी प्रकार के सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










