झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत पर जेएमएम, राजद व इंटक कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. जसीडीह चौक पर झामुमो, राजद व इंटक के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की व लोगों को मिठाई खिलायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . झारखंड विघानसभा आम चुनाव में महागठबंधन की शानदार जीत पर जसीडीह के स्टेशन चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखें छोड़े व मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी. जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य की जनता ने सत्य का चुनाव किया है, जिसके लिए जनता बधाई की पात्र हैं. मौके पर राजद नगर निगम देवघर उपाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता, विवेक सिंह, सकुल मरांडी, सुधीर राउत, दीपक कुमार, अमित कुमार, पिंटू राउत, दीपक कुमार, कृष्णकांत गुप्ता, परमेश्वर यादव, रमेश यादव, शेखर राउत, रवि कुमार, अभिषेक कुमार, केपी अंसारी, मुसो राउत, पिंटू मोहनी, दिलीप राम, संजय मोहरी, प्रमिला देवी, सुधीर राउत व अन्य थे. वहीं रोहिणी में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के सदस्यों ने भी जीत पर जश्न मनाया. मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय कुमार, कांग्रेस जिला महासचिव सुधीर कुमार देव, जिला महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, इंटक सचिव सदाशिव राणा, शैलेश मालवीय, सुखदेव दास, राजू राउत, मो बिलाल अंसारी, किशोर साह, सुनील दास, राधे दास, ललित सिंह, मोहन साव, सौरभ मिश्रा, मनीष साह, दिनेश पांडे, सुरेश ठाकुर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola