स्वास्थ्य शिविर में 157 मरीजों का हुआ इलाज
मधुपुर के पनाहकोला मोहल्ला के शहरी पीएचसी में आयोजन
मधुपुर. शहर के पनाहकोला मोहल्ला में सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन डाॅ कुमार ने किया. शिविर में 157 मरीजों का इलाज डाॅ संजय कुमार ने किया. मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया आदि जांच की गयी. साथ ही मौसमी संबंधित बीमारियों से कैसे बचा जा सके. इसका भी जानकारी डाॅ संजय कुमार ने दी. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी नीरज कुमार, शेखर कुमार, चांदनी कुमारी, लखिंद्र मंडल, सेविका फरीदा खातून, बेबी कुमारी, सहिया सीमा अनवर आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए