रिश्तेदार की मौत पर गांव गये थे घरवाले, घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख से अधिक के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने थाने में इस संबंध में शिकायत दी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला स्थित एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी की शिकायत पर रिखिया थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. मिली जानकारी के अनुसार मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ने के बाद एक कमरे में रखे आलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में गृहिणी खुशबू कुमारी ने बताया कि वह बिहार के सुपौल जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की रहनेवाली है. पांच साल से घर बनाकर आनंद नगर मुहल्ले में रह रही हैं. रिश्तेदार की मौत होने से घर के सभी सदस्य गांव गये थे. उसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके आवास में चोरी कर ली. चोरों ने उनके आवास से चांदी के जेवर, सिक्का, सोने की चेन, कानबाली, अंगूठी व 12 हजार रुपये की चोरी कर ली है. चोरी गये जेवरात सहित अन्य सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख से अधिक बतायी. गृहस्वामी की शिकायत पर रिखिया थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. ॰रिखिया थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले की घटना

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola