देवघर सदर अस्पताल में शर्मनाक हरकत: प्रसूता का मोबाइल उड़ाया, खाते से साफ किए पांच हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर सदर अस्पताल में एक प्रसूता का मोबाइल चोरी हो गया, जिसके बाद खाते से 5 हजार रुपये निकाल लिए गए. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर: सदर अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता का मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. पीड़िता गिरिडीह जिले के गप्पे गांव निवासी खुशबू कुमारी है. मोबाइल चोरी की यह घटना एक नवंबर की बतायी जा रही है. इस संबंध में प्रसूता की ओर से बैद्यनाथधाम ओपी (Outpost) में मोबाइल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

कॉल करने पर चोर बोला- 10 मिनट बाद बात करो, फिर फोन किया स्विच ऑफ

जानकारी के मुताबिक खुशबू कुमारी देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती हुई थी. उसी दौरान एक नवंबर को बेड पर से उनका मोबाइल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया. कुछ देर बाद मोबाइल गायब पाकर जब परिजनों ने उस नंबर पर कॉल लगाया, तो कॉल रिसीव हुआ और चोर से बात भी हुई. चोर ने कहा कि 10 मिनट बाद बात करो. इसके ठीक बाद उसने मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया.

दो नवंबर को शिकायत दर्ज कराने साइबर थाना पहुंची प्रसूता

मोबाइल चोरी होने के कुछ ही समय बाद उससे लिंक बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिये गये. खाते से रुपये गायब होने की जानकारी मिलने के बाद खुशबू कुमारी दो नवंबर को सीधे साइबर थाना पहुंचीं. उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करायी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. प्रसूता ने साइबर थाना की पुलिस से कार्रवाई करने और एकाउंट से निकासी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola