ePaper

झारखंड : खनन विभाग ने 9787 करोड़ की रिकार्ड राजस्व वसूली की, साहिबगंज पहले और गोड्डा का परफॉरमेंस सबसे खराब

Updated at : 02 Apr 2023 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : खनन विभाग ने 9787 करोड़ की रिकार्ड राजस्व वसूली की, साहिबगंज पहले और गोड्डा का परफॉरमेंस सबसे खराब

झारखंड में खनन विभाग ने लक्ष्य से 101 फीसदी अधिक राजस्व की वसूली की है. इसके तहत साहिबगंज जिले में सबसे अधिक राजस्व वसूली की है, वहीं देवघर दूसरे नंबर पर है जबकि गोड्डा का परफॉरमेंस सबसे खराब है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य भर में 9,787 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई है.

विज्ञापन

देवघर, अमरनाथ पोद्दार : खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य भर में 9,787 करोड़ रुपये की कर वसूली की है, जो झारखंड गठन के बाद अब तक की सबसे अधिक राजस्व वसूली का रिकार्ड है. पिछले वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक 7,477 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी, इस वर्ष उससे 2,310 करोड़ रुपये अधिक सरकार के खजाने में जमा हुए हैं. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली में पहले नंबर पर साहेबगंज और दूसरे नंबर पर देवघर है, जबकि तीसरे नंबर पर दुमका है. वहीं, गोड्डा का परफॉरमेंस सबसे खराब रहा.

101 फीसदी राजस्व की वसूली

खनन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साहिबगंज में दिये गये लक्ष्य का 134 फीसदी, देवघर में 130 फीसदी और दुमका में 121 फीसदी राजस्व की वसूली हुई है. राज्य सरकार ने पूरे राज्य में 96,800 करोड़ रुपये का लक्ष्य इस वर्ष निर्धारित किया था, लेकिन राज्य सरकार ने लक्ष्य से अधिक 101 फीसदी राजस्व की वसूली की. हालांकि आयरन के उत्पादक चाइबासा जिले में 3565 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई है.

सरकार ने छह माह के अभियान में बढ़ायी वसूली

खनन विभाग के राजस्व का आंकड़ा छह माह पहले 40 फीसदी तक ही था, लेकिन राज्य सरकार ने समीक्षा के बाद पूरे राज्य में सभी खनन पदाधिकारियों को लक्ष्य से अधिक वसूली के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था. इसके बाद छह माह में लक्ष्य से अधिक वसूली की गयी. साहेबगंज में पत्थर व देवघर में कोयला, पत्थर व बालू से राजस्व वसूली हुई है, जबकि चाइबासा में आयरन व लोहरदगा तथा गुमला में बॉक्साइड से सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है.

Also Read: झारखंड : दुमका के सरैयाहाट में एसिड अटैक, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे, मारपीट भी की गयी

जिलावार राजस्व वसूली की स्थिति

जिला : राजस्व की वसूली (रुपये में)

धनबाद : 1855.43 करोड़

बोकारो : 551.38 करोड़

गिरिडीह : 37.91 करोड़

हजारीबाग : 485.98 करोड़

रामगढ़ : 645 करोड़

चतरा : 740.12 करोड़

कोडरमा : 19.33 करोड़

पलामू : 159.55 करोड़

जिला : राजस्व की वसूली (रुपये में)

लातेहार : 294.12 करोड़

गढ़वा : 30.46 करोड़

रांची : 110.03 करोड़

खूंटी : 23.01 करोड़

लोहरदगा : 34.78 करोड़

गुमला : 63.66 करोड़

सिमडेगा : 7.16 करोड़

जमशेदपुर : 62.22 करोड़

जिला : राजस्व की वसूली (रुपये में)

चाईबासा : 3564.73 करोड़

सरायकेला- खरसावां : 22.47 करोड़

जामताड़ा : 16.25 करोड़

दुमका : 65.59 करोड़

गोड्डा : 157.43 करोड़

पाकुड़ : 583.72 करोड़

साहेबगंज : 197.07 करोड़

देवघर : 104.86 करोड़

कुल : 9787.36 करोड़

Also Read: झारखंड : बेमौसम बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता, रबी और जेठुआ फसल के नुकसान की बढ़ी आशंका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola