PHOTOS: सारठ में निकली भव्य बारात, हुआ राम-सीता का विवाह

Updated:
विज्ञापन

विवाह पंचमी को लेकर सारठ में पंचमी महोत्सव मनाया गया. महोत्सव के अंतिम दिन राम-सीता का विवाह रचाया गया. भव्य राम बारात की झांकी निकाली गयी. राजा दशरथ एवं महाराज जनक ने पारंपरिक रीति रिवाज से समधी मिलन किया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम विवाह का मनोरम दृश्य निहारता रहा.

विज्ञापन
undefined

सारठ (देवघर), मिथिलेश सिन्हा : रामचरितमानस आश्रम पुरुषोत्तमधाम में तीन दिवसीय विवाह पंचमी महोत्सव राम और सीता विवाह के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को पूजन के बाद हवन किया गया. देर शाम भव्य राम बारात की झांकी निकाली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

आश्रम से गाजे-बाजे के साथ भगवान राम की बारात निकली, जिसमें राजा दशरथ, कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न शामिल हुए. यह बारात दुःखहरण नाथ महादेव, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर पुराना बाजार, मुस्लिम टोला, बजरंग बली चौक से परसबनी होते हुए राम जानकी मंदिर के प्रांगण पहुंची.

undefined

राजा दशरथ एवं महाराज जनक ने पारंपरिक रीति रिवाज से समधी मिलन किया. इस दौरान कल किरण सिन्हा, छाया देवी, सुनीता शर्मा, रंभा देवी, अंजना देवी, राधा सिन्हा, रागिनी सिन्हा, शांति देवी आदि महिलाओं ने परछन किया.

undefined

राजा जनक द्वारा कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ पैर पूजन किया गया. इस दौरान पंडित राधाकांत तिवारी, कार्तिक राजहंस के वेद मंत्रोच्चार से स्वास्तिवाचन किया गया. बारात मिलन व परछन की रस्म के बाद मंडप पर आचार्य श्री रामानुज शरण द्वारा विवाह पंचमी की महत्ता व बाल कांड चौपाई से स्वागत किया गया.

undefined

राम-सीता का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ हुआ. वरमाला की रस्म भी पूरी की गई. यह दृश्य वाकई काफी मनोरम था.

undefined

मंडप पर वरमाला व राम विवाह का दृश्य देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम विवाह का मनोरम दृश्य निहारता रहा.

undefined

विवाह के उत्साह में लोगों ने नाच-गान भी किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महंत रामदास बाबा, पवन कुमार सिन्हा, रामदेव साह, मिथिलेश सिन्हा, किशोरी पोद्दार, छोटेलाल साह, शिवशंकर मंडल, प्रदीप सिन्हा, परमेश्वर मंडल, कार्तिक राजहंस, जदानंद पत्रलेख, संजय मंडल, श्याम सुंदर रवानी, रामानुज साह, विजय झा, मयंक, संजय सिन्हा, मनोज सिंह आदि थे.

Also Read: विवाह पंचमी: दामाद बनकर सीतामढ़ी आते हैं श्रीराम, मिथिला विधि-विधान से जानकी के घरवाले करते हैं स्वागत
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola