एम्स में स्थानीय व्यक्तियों की नियुक्ति की मांग

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 14 Feb 2026 9:06 PM

विज्ञापन

देवीपुर: एम्स की ढुलमुल रवैया को लेकर इंटक नेताओं ने की बैठक

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र की रामूडीह पंचायत के रामपुर गांव में शनिवार को जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार की अगुवाई में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. बैठक में एम्स में स्थानीय लोगों की नियुक्तियों को प्राथमिकता दिये जाने पर मंत्रणा की. कहा कि एम्स में विस्थापित परिवार के सदस्यों एवं 75% स्थानीय व्यक्तियों की नियुक्तियों दी जाये. वहीं, इंटक के नेता द्वय ने कहा कि देवीपुर स्थित एम्स में बाहरी लोगों की बहाली को प्राथमिकता देते हुए विस्थापित परिवार के सदस्यों की बहाली को प्राथमिकता ना देना किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इंटक के दोनों नेताओं ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर इंटक द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा. मौके पर शिवराम सिंह, मुखिया सुभाष यादव, बालेश्वर रमानी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola