ढाबे में चल रहा था शराब का धंधा! 41 बोतल विदेशी शराब, 27 बीयर जब्त
गिरफ्तार आरोपी और जब्त शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network
देवघर के मोहनपुर स्थित आईबीपी ढाबा में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
देवघर : उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित आईबीपी ढाबा में छापेमारी कर 41 बोतल विदेशी शराब और 27 बोतल/केन बीयर जब्त की.
आपके शहर में
जब्त शराब की मात्रा 9.525 लीटर और बीयर की मात्रा 13.8 लीटर बतायी गयी है. छापेमारी के दौरान एक आरोपित देव लक्ष्मी कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की गयी है.
यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा के निर्देश पर की गयी. छापेमारी अभियान में एसआइ कांग्रेस कुमार, एसआइ निलेश कुमार सिन्हा, एएसआइ अवधेश कुमार, उत्पाद सिपाही राहुल कुमार समेत उत्पाद बल व सशस्त्र गृहरक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए