मधुपुर में मुफ्त हेल्थ कैंप, 50+ लोगों की जांच; हार्ट विशेषज्ञ ने दी सलाह
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे शामिल लोग.| Prabhat Khabar Network
मधुपुर में रोटरी क्लब और पीयरलेस हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक लोगों की नि:शुल्क जांच और हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया.
मधुपुर/देवघर: कॉलेज मोड़ स्थित डॉ. अरुण गुप्ता क्लिनिक में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता और रोटरी क्लब, मधुपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 50 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.
हार्ट विशेषज्ञ ने मरीजों को दी मुफ्त सलाह
शिविर में पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मैनक चटर्जी ने मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया.
इस दौरान ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ECG और इकोकार्डियोग्राफी समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की गयी. मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और समय पर जांच कराने की सलाह दी गयी.
सामाजिक पहल को एसपी ने भी सराहा
शिविर में चिकित्सक डॉ. अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे. रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री गुटगुटिया, सचिव श्री प्रसाद चटर्जी समेत क्लब के अन्य वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
मधुपुर के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने भी शिविर में पहुंचकर इस सामाजिक पहल को प्रोत्साहित किया.
आयुष्मान कार्ड से इलाज की दी जानकारी
पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के मार्केटिंग मैनेजर सप्तर्षि घोष ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध है.
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष देवघर जिले के 80 से अधिक मरीजों ने प्रमुख हृदय संबंधी बीमारियों का उपचार अस्पताल में कराया.
समय पर जांच से बीमारी की पहचान संभव
शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों ने नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को नियमित जांच के लिए जागरूक करने के साथ बीमारियों की समय पर पहचान में भी मददगार साबित होते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए