रविवार को खुलेंगे सरकारी स्कूल, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल गतिविधियों पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन

AI-generated सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में रविवार को विशेष खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के लिए भी होगी विशेष व्यवस्था

देवघर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार के अवकाश के बावजूद जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 30 अगस्त को विशेष खेल गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत राज्य के सभी विद्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम के तहत ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर विद्यार्थियों को विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है.

दिव्यांग बच्चों की भी होगी भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) भी शामिल होंगे. उनके लिए प्रधानाध्यापकों को आवश्यक विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि वे भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola