मौत के बाद भी रोशन करें किसी की दुनिया, एम्स के छात्रों ने जगाई नेत्रदान की अलख
नेत्रदान का संदेश देते एम्स के छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network
एम्स देवघर के एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान के महत्व और मिथकों को उजागर किया. उन्होंने लोगों को जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने के लिए नेत्रदान करने की अपील की.
देवघर : 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत एम्स देवघर के नेत्र रोग विभाग की ओर से मरीज निबंधन क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नेत्रदान के महत्व और इससे जुड़े विभिन्न मिथकों को प्रभावी ढंग से सामने रखा.

छात्रों ने लोगों को किया प्रेरित
नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकता है. छात्रों ने लोगों से नेत्रदान को लेकर प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने, सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने और नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की. प्रस्तुति को मरीजों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ देखा.

चिकित्सकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक ओंकार के मार्गदर्शन में किया गया. इसमें डॉ. सुजीत दास, डॉ. तजिंदर पाल और डॉ. मनीष कर्ण का सहयोग रहा. आयोजन में डॉ. प्रणय, डॉ. शिवानी, डॉ. हर्ष, डॉ. पायल, अल्पना और निर्मल की भी भूमिका रही.
नुक्कड़ नाटक में एमबीबीएस छात्रों मयंक कुमार, आशुतोष कुमार, पुलकित कुमार तिवारी, आकाश राजपूत, अश्वनी कुमार, अभिनव सिंह, सौरव कुमार त्रिपाठी और प्रेर्णा राज ने भाग लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए