ePaper

Deoghar Weather: देवघर में बरसा मानसून, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, 3 जुलाई तक वर्षा के आसार

Updated at : 30 Jun 2024 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar weather forecast heavy rain imd alert

देवघर में हुई झमाझम बारिश के बीच गुजरती कारें. फोटो : प्रभात खबर

Deoghar Weather: बाबानगरी देवघर में हुई मानसून की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक वर्षा की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Deoghar Weather: बाबानगरी देवघर में दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली. करीब एक घंटे तक देवघर शहर सहित देवीपुर इलाके में जमकर बारिश हुई. जसीडीह इलाके में कम बारिश हुई.

देवघर में एक घंटे की बारिश से कई मुहल्ले में हुआ जलजमाव

शनिवार की शाम को हुई इस बारिश से देवघर शहर के कई मुहल्ले में कुछ समय तक जलजमाव की स्थित हो गयी. नाले का पानी सड़क पर बहने लगा. मानसून की इस बारिश का कई लोगों ने भींग कर लुत्फ भी उठाया. बारिश से आम लोगों के साथ-साथ किसानों के चेहरे में भी रौनक लौटी है. शाम तक 11 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई.

बाबानगरी में आज से परवान चढ़ेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून से बाबानगरी देवघर में मानसून परवान पर होने की संभावना है. 30 जून को दोपहर में हल्के बादल व शाम में 12 एमएम बारिश की संभावना है, जबकि एक जुलाई को बारिश के साथ ठंडी हवा भी चलने का अनुमान है. एक जुलाई को 20 मिलीमीटर, 2 जुलाई को 30 मिलीमीटर और 3 जुलाई को 25 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. बारिश से तापमान में भी तेजी से गिरावट आयेगी.

देवघर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड

देवघर का अधिकतम तापमान आज 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया. मसम विभाग ने कहा है कि 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच देवघर समेत संताल परगना के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read

Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात के आसार

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola