देवघर को 1600 क्विंटल गेहूं का बीज मिला, 50 फीसदी अनुदान पर वितरण शुरू

Updated:
विज्ञापन

नेशनल सीड्स कारपोरेशन से देवघर में कृषि विभाग को 1600 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा गया है. इसमें तीन अधिकृत विक्रेता को गेंहू का बीज भेजा गया है, अधिकृत विक्रेता के माध्यम से किसानों के बीच गेंहू के बीज का वितरण चालू कर दिया गया है.

विज्ञापन

देवघर. नेशनल सीड्स कारपोरेशन से देवघर में कृषि विभाग को 1600 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा गया है. इसमें तीन अधिकृत विक्रेता को गेंहू का बीज भेजा गया है, अधिकृत विक्रेता के माध्यम से किसानों के बीच गेंहू के बीज का वितरण चालू कर दिया गया है. विभाग से 50 फीसदी अनुदानित दर 1996.50 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. कृषि विभाग ने देवघर जिले के लिए तीन हजार क्विंटल बीज का प्रस्ताव भेजा गया, इसमें मात्र 1600 क्विंटल ही प्राप्त हुआ है. कृषि विभाग के अनुसार, नेशनल सीड्स कारपोरेशन के अधिकृत विक्रेता सहित पैक्सों के माध्यम से रजिस्टर्ड किसानों को बीच वितरण किया जाना है. सहकारिता विभाग से संबंधित पैक्स अध्यक्ष को भी जल्द से जल्द ड्राफ्ट लगाने का निर्देश दिया गया है. किसान अपना आधार नंबर के माध्यम से अधिकृत विक्रेता से बीज प्राप्त कर सकते हैं. विभाग ने जनसेवक, बीटीएम व कृषक मित्र को किसानों को बीज खरीदारी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola