अब घने घने कोहरे और धुंध में भी हो सकेगी फ्लाइट की लैंडिग, देवघर एयरपोर्ट पर लगा कैट वन सिस्टम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Jan 2025 10:39 AM

विज्ञापन

देवघर एयरपोर्ट

Deoghar Airport News: देवघर एयरपोर्ट पर कैट वन सिस्टम लगा दिया गया है. तकनीकी क्लियरेंस के लिए इसे डीजीसीए को भी भेज दिया गया है. इस सिस्टम के लगने से घना कोहरा में भी फ्लाइट की लैंडिंग हो सकेगी.

विज्ञापन

देवघर : इंदौर व गया की तर्ज पर देवघर एयरपोर्ट पर कैट-वन सिस्टम लगा दिया गया है. साथ ही इस सिस्टम का कैलिब्रेशन भी कर लिया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डीजीसीए को देवघर एयरपोर्ट के कैट-वन का तकनीकी क्लियरेंस के लिए प्रस्ताव भेज दिया है. क्लियरेंस मिलते ही कैट-वन सिस्टम को चालू कर दिया जायेगा. कैट-वन में एक तरह की लाइट है जो तकनीकी तरीके से घने कोहरे व बादल में फ्लाइट को लैंड कराने में मदद करती है.

घना कोहरा और धुंध में भी फ्लाइट लैंडिंग पर नहीं पड़ेगा कोई असर

घना कोहरा और धुंध से फ्लाइट की लैंडिंग में कोई असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली और कोलकता एयरपोर्ट में जिस तरह से किसी भी परिस्थिति में फ्लाइट की लैंडिंग होती है, उसके अनुसार देवघर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट की लैंडिंग होगी. सोमवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने देवघर एयरपोर्ट में पहुंचकर कैट-वन सिस्टम की तैयारी की जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारी से ली.

Also Read: बाबानगरी से मायानगरी का हवाई सफर हुआ आसान, मुंबई-देवघर की पहली फ्लाइट का वाटर सैल्यूट, देखें वीडियो

निशिकांत दुबे ने दिया निर्देश

निशिकांत दुबे ने निर्देश दिया है कि इस सुविधा को चालू करने में कोई विभागीय समस्या आती है तो तुरंत अवगत करायें. इस सिस्टम से बारिश के दिनों में घने बादल व और तेज बारिश जैसी विषम मौसमी परिस्थितियों में भी हवाई संचालन को बरकरार रखने में मदद मिलेगी.

क्या है इस सिस्टम की खासियत

कैट वन सिस्टम लैंडिंग के समय पायलट को सटीक रूप से रनवे दर्शाती है. रन-वे पर विजिबिलिटी 400 मीटर से कम रहने पर भी फ्लाइट को लैंडिंग कराने में सहूलियत प्रदान करती है. घने कोहरे में फ्लाइट की सेफ लैंडिंग में कैट टेक्नोलॉजी बेहद काम आती है. यह एक तरह का नेविगेशन सिस्टम है, जो रनवे पर लगे रडार सेंसर्स और हवाई जहाज के संपर्क से चलता है. इसमें हवाई जहाज का सीधा कनेक्शन रनवे के रडार सिस्टम से होता है, जिससे पायलट को रनवे पर विमान को उतारने और रनवे की स्थिति की जानकारी देती है. देवघर एयरपोर्ट में पहले ही नाइट लैडिंग की सुविधा चालू हो चुकी है.

Also Read: धनबाद-जामताड़ा जिले की सीमा पर आज से होगा करमदाहा मेला का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola