Deoghar news : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, नही हो सकी है पहचान

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह- मधुपुर स्टेशन के बीच हथियारा गांव के निकट रेलवे ट्रैक से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. आशंका है कि रेल लाइन पार करने के दौरान हादसा हुआ होगा.

विज्ञापन

जसीडीह . जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच हथियारा गांव के समीप रेलवे ट्रैक से सोमवार को पुलिस ने करीब 42 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया. शव पूरी तरह से क्षतविक्षप्त अवस्था में मिला है. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाने व मधुपुर आरपीएफ से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह को स्टेशन के अधिकारी ने थाने को सूचना दी थी कि उक्त स्थान के डाउन लाइन के पोल संख्या 315/12-14 के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा हुआ मिला है. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ विनोद कुमार,आरपीएफ एएसआइ विनय कुमार पांडेय जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को बरामद किया. पुलिस को महिला के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार की कागजात व सामान नहीं मिले. इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास पुलिस को देखकर आसपास के गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गया, लेकिन किसी भी ग्रामीण ने शव की पहचान नही की. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि संभवत महिला रेलवे ट्रैक को पार कर रही होगी. इससे ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हुई होगी. बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. महिला ने ब्लू रंग की साड़ी पहनी हुई थी और शरीर में नारंगी रंग की चादर ओढ़ी हुई थी. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola