Deoghar News : मोहनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव
मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को मोहनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव को बरामद किया है.
प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को मोहनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव को बरामद किया है. उसकी उम्र करीब 60 वर्ष बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जंक्शन पर रात में वृद्ध व्यक्ति सोया था. आशंका जतायी जा रही है कि ठंड लगने के कारण रात में ही उनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना पर मोहनपुर थाने के एसआइ इशियाल लकड़ा, एएसआइ राजू रजवार,आरपीएफ धनको टुडू, रविकांत दीपक सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और वृद्ध को इलाज के लिए मोहनपुर सीएचसी पहुंचाया. सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. रेल पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति ट्रेन में मांग कर जीवन यापन करते कई बार देखा गया है. मृतक व्यक्ति के पास पुलिस ने एक बैसाखी भी बरामद की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए