सीएम हेमंत सोरेन झारखंड स्टेट ओलंपियाड में सफल संथाल परगना के 13 विद्यार्थियों को रांची में करेंगे पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्टेट ओलंपियाड में संथाल परगना से गणित विषय में सात, जेनरल नॉलेज विषय में तीन, सोशल साइंस में दो व साइंस में एक छात्र ने सफलता हासिल की है. 27 मार्च को रांची में मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन

देवघर: झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में झारखंड स्टेट ओलंपियाड-2022 में विभिन्न विषयों में सफलता हासिल करने वाले संथाल परगना के 13 प्रतिभागियों को 27 मार्च को रांची में मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया जायेगा. झारखंड स्टेट ओलंपियाड में संथाल परगना से गणित विषय में सात, जेनरल नॉलेज विषय में तीन, सोशल साइंस में दो व साइंस में एक छात्र ने सफलता हासिल की है. विभाग के उप निदेशक के द्वारा पत्र जारी कर निर्धारित तिथि को अभिभावकों को बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार गणित विषय में गोड्डा के नयन कुमार व निर्मल कुमार ने स्वर्ण पदक, देवघर के सुधांशु कुमार वर्मा व जामताड़ा के एके यादव ने रजत, जामताड़ा के मियान मंडल, रितेश गोराई व गौरव मंडल ने कांस्य पदक हासिल किया है. जेनरल नॉलेज विषय में दुमका के संतोषिनी सोरेन ने रजत, पाकुड़ के करण कुमार व जामताड़ा के मियान मंडल ने कांस्य पदक जीता है. सोशल साइंस में जामताड़ा के गौरव मंडल ने रजत व पाकुड़ के दिशा साहा ने कांस्य पदक तथा साइंस में जामताड़ा के गौरव मंडल ने रजत पदक हासिल किया है.

Also Read: झारखंड: बोकारो की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ, घर में छायीं खुशियां

बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को भी मिलेगा पुरस्कार

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जैक, सीबीएसई व आइसीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोजेक्ट भवन रांची में 27 मार्च को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जायेगा.

Also Read: झारखंड: मालगाड़ी पर लदी रेल पटरी से टकराया इंजन, ट्रेनों का परिचालन बाधित, डीआरएम ने दिया जांच का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola