कुंभ की तर्ज पर बाबाधाम में कांवरियों को मिल रही बाइक सेवा
थके हारे कांवरियों को बाइक सेवा की सुविधा | Prabhat Khabar Network
देवघर में बाबाधाम आने वाले कांवरियों के लिए युवाओं ने बाइक सेवा शुरू की है। लंबी पदयात्रा के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में अब काफी राहत मिल रही है।
वरीय संवाददाता, देवघर
आपके शहर में
सुल्तानगंज से करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर बाबाधाम पहुंचने वाले कांवरियों को अब युवाओं की टोली बाइक सेवा के जरिये राहत पहुंचा रही है. प्रयागराज महाकुंभ में शुरू हुई ऐसी पहल की तर्ज पर देवघर में भी युवा कांवरियों की मदद के लिए आगे आए हैं. कोठिया और खिजुरिया के प्रवेश द्वार तक पहुंचते-पहुंचते कई कांवरियों के कदम थकान से जवाब देने लगते हैं. ऐसे में युवा अपनी बाइक पर उन्हें बैठाकर मंदिर के समीप तक पहुंचा रहे हैं. इसके लिए कांवरियों से मामूली राशि ली जा रही है. लंबी पदयात्रा के बाद बाइक से मंदिर तक पहुंचने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए