डीएवी स्कूल के सामने खोल दी शराब की दुकान
देवघर: देवघर में उत्पाद विभाग आंख मूंद कर शराब की दुकानें खुलवा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तामिले का तोड़ निकालना तो कोई विभागीय अधिकारियों से सीखे. कोर्ट का सख्त आदेश है कि एनएच या एसएच पर शराब की दुकानें नहीं रहेंगी. तो विभागीय अधिकारियों ने ये तोड़ निकाला कि एनएच व एसएच […]
अब छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते-जाते इस शराब की दुकान को देखते हैं. ऐसे में उनके उपर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. स्कूल के प्राचार्य एके प्रखर ने डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करके विभाग ने स्कूल के गेट के सामने ही शराब की दुकान खुलवा दिया है. इस एरिया में छात्र और अभिभावक आते हैं. यही नहीं पास में ही बच्चे और महिलाएं सब्जियां खरीदने जाते हैं तो शराब की दुकान से होकर गुजरना पड़ता है. जबकि वहां शराब खरीदने और पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है. इस तरह बीच मुहल्ले में शराब की दुकान खुलने से समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने डीसी, एसपी, सीइओ नगर निगम और एसडीएम से मांग किया है कि अविलंब इस शराब की दुकान को बंद करायें ताकि स्कूल आने वाले बच्चों में प्रतिकूल असर न पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










