इस अवसर पर बिनोद सुल्ताननियां, विश्वनाथ मोदी, दिनेश पोद्दार, शशिकांत गुप्ता, शिव सर्राफ, मनोज झाझरिया, विवेक खेतान, राजेश सुल्तानियां, मुरारी हिंसारिया, राजू सर्राफ, संतोष सुल्तानियां, प्रमोद खोवावाला, बजरंग सर्राफ, सचिन सुल्तानियां, सुनीता झाझरिया, बबीता सर्राफ के अलावा दर्जनों भक्त श्याम कीर्तन मंडल में मौजूद थे. यह जानकारी सुनील अग्रवाल ने दी.
Advertisement
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… पर झूमे भक्त
देवघर : श्रीश्याम कीर्तन मंडल के प्रार्थना स्थल पर देवघर के श्याम भक्तों के द्वारा नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रसिद्ध भजन गायक मनोहर लाल सुल्तानियां ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने नंदन के लाल कन्हैया-गोपाल गीत की प्रस्तुति की. कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भजन गायक जय नारायण शर्मा ने […]
देवघर : श्रीश्याम कीर्तन मंडल के प्रार्थना स्थल पर देवघर के श्याम भक्तों के द्वारा नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रसिद्ध भजन गायक मनोहर लाल सुल्तानियां ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने नंदन के लाल कन्हैया-गोपाल गीत की प्रस्तुति की. कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भजन गायक जय नारायण शर्मा ने भी एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. श्री शर्मा द्वारा पेश किये गये – नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… भजन सुन उपस्थित भक्तवृंद गदगद हो गये व झूमने पर मजबूर हो गये.
निकली वासुदेव व नंद बाबा की झांकी : इस क्रम में भगवान वासुदेव व नंदबाबा की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही. कई बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर रखा था. जो बहुत प्यारे लग रहे थे.
डांडिया नृत्य का भक्तों ने लिया आनंद
भक्त आरती शर्मा के नेतृत्व में अंकिता, प्रियंका, रौशनी, इशु, रिशिका, सैंपी, सौम्या, ज्योति आदि ने डांडिया-डांस प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना स्थल पर आरती के साथ भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया व नंद के घर आनंद की खुशी में भक्तों को उपहार भी भेंट किये गये.
इस अवसर पर बिनोद सुल्ताननियां, विश्वनाथ मोदी, दिनेश पोद्दार, शशिकांत गुप्ता, शिव सर्राफ, मनोज झाझरिया, विवेक खेतान, राजेश सुल्तानियां, मुरारी हिंसारिया, राजू सर्राफ, संतोष सुल्तानियां, प्रमोद खोवावाला, बजरंग सर्राफ, सचिन सुल्तानियां, सुनीता झाझरिया, बबीता सर्राफ के अलावा दर्जनों भक्त श्याम कीर्तन मंडल में मौजूद थे. यह जानकारी सुनील अग्रवाल ने दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement