शुक्रवार को खुलेगा हवन कुंड का दरवाजा

देवघर: नवरात्रा के आगमन के पूर्व शुक्रवार महालया के दिन सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच मंदिर कार्यालय में स्थित हवन कुंड का दरवाजा खोला जायेगा. इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर द्वारा तय समय के अनुसार दरवाजा खुलने के उपरांत कुंड से सारे भष्म को निकाल साफ सफाई की जायेगी. दूसरे दिन कलश […]
देवघर: नवरात्रा के आगमन के पूर्व शुक्रवार महालया के दिन सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच मंदिर कार्यालय में स्थित हवन कुंड का दरवाजा खोला जायेगा. इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर द्वारा तय समय के अनुसार दरवाजा खुलने के उपरांत कुंड से सारे भष्म को निकाल साफ सफाई की जायेगी.
दूसरे दिन कलश स्थापन के साथ ही कुंड में तांत्रिक विधि से विशेष पूजा प्रारंभ कर दी जायेगी जो पूरे नवरात्रा तक चलेगी.
यहां पर सभी को पूजा करने का अधिकार नहीं है. इस मंदिर में मंदिर के पुजारी ही पूजा करते हैं. मालूम हो की साल में एक बार नवरात्रा में कुंड के दरवाजे को खोलने की परंपरा रही है. इसके बाद इसे बंद कर दिया जयेगा. सुबह साढ़ेआठ बजे उपायुक्त राहुल पुरवार पुरोहित श्री मायाशंकर शास्त्री द्वारा विधिवत कलश स्थान पूजा करायेंगे. मालूम हो की इस परंपरा को पूर्व में मंदिर महंत किया करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










