30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

छात्राओं की रेप व हत्या मामले की हो सीबीआइ जांच

देवघर: प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत समाहरणालय गेट के समक्ष झारखंड विकास महिला मोरचा के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दिखायी और महिलाओं पर सूबे में हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताया. कार्यकर्ताओं ने जसीडीह पुलिस लाइन में छात्र द्वय […]

देवघर: प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत समाहरणालय गेट के समक्ष झारखंड विकास महिला मोरचा के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दिखायी और महिलाओं पर सूबे में हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताया. कार्यकर्ताओं ने जसीडीह पुलिस लाइन में छात्र द्वय के साथ हत्या व रेप की घटना को सीबीआइ से जांच कराने की मांग पर बल दिया.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोरचा की अध्यक्ष बिंदु मंडल ने कहा कि सूबे में सरकार अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है. इसके चलते आधी आबादी पर सभी जगहों पर कहर बरपाया जा रहा है.

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने रेप व मर्डर की घटना की प्रशासन द्वारा धीमी जांच पर चिंता जतायी. बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने प्रशासन की विफलता पर विशेष फोकस किया. केंद्रीय सदस्य विपिन देव ने कहा कि देवघर ही नहीं पूरे राज्य में महिलाएं असुरक्षित हो गयी हैं. धरना के माध्यम से सूबे के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को दिया गया.

ये भी थे धरना में शामिल
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिंदु मंडल, केंद्रीय युवा मोरचा उपाध्यक्ष निर्मला भारती, गुलशन तारा, रेणु सिंह, रेखा देवी, नीलम मिश्र, पूनम देवी, मधु झा, सुमन झा, भवानी सिंह, रानी चौधरी, वंदना झा, सावित्री देवी, जागेश्वरी देवी, कमली देवी, नीमीपा देवी, जीरवा देवी, मनोरमा देवी, सुधिया देवी, नीतू देवी, प्रेम लता, शांति, आगो देवी जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, महामंत्री दिनेश मंडल, दिलीप सिंह, विपीन देव, बलदेव दास, जिप सदस्य संतोष पासवान, जूनियर बाबूलाल मरांडी, संजय कुमार, विनोद वर्मा, प्रदीप साह, संजय जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल आदि थे.

‘ राज्य में महिला व छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही है. अपराधियों में खौफ समाप्त हो गया है. जसीडीह घटना की जांच सीबीआइ से करायी जाये. यह गंभीर मामला है कि पुलिस इतने दिनों बाद भी सभी अपरोपितों को नहीं पकड़ पायी है. इससे महिला व छात्रओं का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है’
– बिंदु मंडल, जिलाध्यक्ष, जेवीएम महिला मोरचा, देवघर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें