छोटू शृंगारी देवघर से धनबाद जेल शिफ्ट

Updated at : 17 Nov 2019 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
छोटू शृंगारी देवघर से धनबाद जेल शिफ्ट

देवघर : देवघर सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी छोटू शृंगारी को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल ट्रांसफर कर दिया गया. शनिवार सुबह प्रशासनिक दृष्टिकोण से उसे यहां से भेजा गया. इसके पूर्व आदर्श झा व सौरभ शृंगारी को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार और मंडल कारा बोकारो भेजा गया था. जेल आइजी द्वारा डीसी-एसपी […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी छोटू शृंगारी को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल ट्रांसफर कर दिया गया. शनिवार सुबह प्रशासनिक दृष्टिकोण से उसे यहां से भेजा गया. इसके पूर्व आदर्श झा व सौरभ शृंगारी को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार और मंडल कारा बोकारो भेजा गया था.

जेल आइजी द्वारा डीसी-एसपी के इस प्रस्ताव की स्वीकृति दिये जाने के बाद कोर्ट से आदेश के पश्चात यह कदम जेल अधीक्षक ने उठाया. जानकारी के मुताबिक हत्या सहित आर्म्स एक्ट व अन्य मामलों के काराधीन बंदी आदर्श झा को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार रांची, राहुल कुमार सिंह को मंडल कारा चाईबासा, सौरभ शृंगारी को मंडल कारा बोकारो, छोटू शृंगारी को मंडल कारा धनबाद, बिट्टू कुमार राउत को मंडल कारा साहेबगंज, प्रीतम जायसवाल को मंडल कारा गोड्डा व सागर राउत को मंडल कारा गुमला भेजे जाने की स्वीकृति जेल आइजी से मिली थी. बारी-बारी से अन्य बंदियों की भी शिफ्टिंग कराया जा रहा है. सभी बंदियों को देवघर सेंट्रल जेल द्वारा शिफ्टिंग कराया जा चुका है. दो बंदी राहुल सिंह व सागर राउत को भी जेल प्रशासन बहुत जल्द दूसरे जेल में शिफ्ट कराने की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola